फैक्ट्री की लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की दर्दनाक मौत, श्रमिक की मौत के बाद गुस्साए श्रमिकों ने ड्यूटी छोड़कर फैक्ट्री गेट पर किया हंगामा

Painful death of laborer due to getting stuck in the factory lift, after laborer's death, angry workers left duty and created ruckus at factory gate

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रुद्रपुर। रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में स्थित डॉल्फिन फैक्ट्री की लिफ्ट में फसने से एक श्रमिक की मौत हो गई ,श्रमिक की मौत के बाद जहां मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया वही फैक्ट्री में कार्य कर रहे अन्य श्रमिकों ने श्रमिकों की मौत पर गुस्सा जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया।

सिडकुल की डॉल्फिन फैक्ट्री की वेंडर पीपी ऑटो इन्नोवेटर्स लिफ्ट में फंसने से फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक 30 वर्षीय राहुल पुत्र शेर सिंह की मौत हो गई मृतक क्रिमचे का मजरा, मिलक, रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। बताया जा रहा है आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब 9:00 बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज

इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर फैक्ट्री अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इधर श्रमिक की मौत के बाद अन्य श्रमिक फैक्ट्री मैं ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत कराया। राहुल के रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि राहुल के माता-पिता नहीं है। वह उन्हीं के पास रहकर काम करता था। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है। श्रमिक की मौत के बाद अन्य श्रमिकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है तथा श्रमिक को उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा