सलड़ी भीमताल रोड मैं वनाग्नि की भेंट चढ़ा एक वाहन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जंगलों में लगी आग से जहां जीवजन्तु परेशान है वहीं राह चलते वाहन स्वामी व राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हल्द्वानी से भूसा लेकर भीमताल होते हुए भवाली जा रहे एक मिनी ट्रक में अचानक जंगल से लगी आग की चिंगारी ट्रक में आ गिरी और देखते ही देखते पूरा
मिनी ट्रक बीचों बीच सड़क में जलकर स्वाह हो गया।

 

हालांकि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर ट्रक व उसमे रखा भूसा जलाकर स्वाह कर दिया। घटना की
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में मैच देखकर लौट रही 14 वर्षीय वालीबाल खिलाड़ी प्रेरणा की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से एक मिनी ट्रक भूसा लादकर भीमताल होते हुए भवाली को जा रहा था तभी सलड़ी से थोड़ा उपर जैसे ही ट्रक पहुंचा तो तेज हवाओं के साथ जंगल में लगी आग की एक चिंगारी भूसे के ऊपर आकर गिर गई। देखते ही देखते आग की चिंगारी ने अपना विकराल रूप धारण की धू-धू कर भूसा व ट्रक जलाकर स्वाह
कर दिया। वहां से गुजर रहे वाहन स्वामियों ने भी अपने वाहनों को ट्रक से कोसो दूर खड़ा कर दिया। जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
यह भी पढ़े 👉 दो गुटों का आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदला जिसमें एक व्यक्ति की मौत

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू

ट्रक के चालक व परिचालक ने बमुश्किल ट्रक से निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची भीमताल
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad