उत्तराखंड: उत्तरकाशी में कार खाई में गिरी, एक महिला की मौत; 6 घायल, रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के धरासू क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सात लोग सवार थे। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास हुआ। शुक्रवार, 6 जून को दोपहर करीब 1.40 बजे 112 की एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल) में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरगांव के पास (राजस्व क्षेत्र जसपुर, तहसील चिन्यालीसौड़) वाहन संख्या UK09-B-6960 एक कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  21 दिन की मासूम की संदिग्ध मौत, दादा की तहरीर पर बहू के खिलाफ 'हत्या' का मुकदमा दर्ज

हादसे में हताहत और घायल:

दुर्घटना के समय कार में चालक सहित कुल सात व्यक्ति सवार थे, जिनमें दो महिलाएँ और चार बच्चे शामिल थे।

  • इस हादसे में वन्दना देवी (उम्र-30 वर्ष) पत्नी श्री मंगल मोहन मिश्रा, निवासी ग्राम गमरी, तहसील चिन्यालीसौड़, जनपद उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की सूची:

सभी छह घायल व्यक्तियों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घायलों में शामिल हैं:

  1. मनीष पुत्र श्री सुरेश प्रसाद (उम्र-28 वर्ष) निवासी ग्राम पुजारगांव, पट्टी भण्डारस्यू, तहसील डुण्डां, जनपद उत्तरकाशी (चालक)
  2. कविता देवी पत्नी श्री गणेश मिश्रा (उम्र-29 वर्ष) निवासी ग्राम गमरी, तहसील चिन्यालीसौड, जनपद उत्तरकाशी
  3. नन्दनी पुत्री श्री मंगल मोहन (उम्र-08 वर्ष) निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त
  4. दिव्यम पुत्र श्री मंगल मोहन (उम्र-06 वर्ष) निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त
  5. देवान्श पुत्र श्री गणेश मिश्रा (उम्र-04 वर्ष) निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त
  6. दीपक पुत्र श्री गणेश मिश्रा (उम्र-08 वर्ष) निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त
यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर काल बनी रफ्तार; डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच:

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी समय से मौके पर पहुंच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी चौराहे पर होमगार्ड की 'दबंगई', ई-रिक्शा चालक को बीच सड़क जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल

प्रारंभिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि उक्त वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव, डुण्डा जा रहा था। फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad