अभय प्रताप सिंह बने काशीपुर के नए एसडीएम
राजू अनेजा, काशीपुर। आगामी 2022 में होने, वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व शासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है वही शासन द्वारा किये गए अधिकारियों के तबादले के बाद अब अभय प्रताप सिंह काशीपुर एसडीएम होंगे जबकि काशीपुर संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा को देहरादून ट्रांसफर किया गया है

उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार मुनस्यारी के पूर्व एसडीएम अभय प्रताप सिंह को उधम सिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर एवं काशीपुर के उप खंड मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी काशीपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा जारी किया गया है।
कल ही काशीपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा का ट्रांसफर देहरादून कर दिया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

