लालकुआं कोतवाली से आधे किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने रात को दुकान पर धावा बोल, अंदर रखा सामान उड़ाया
लालकुआं : कोतवाली से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर चाय की दुकान एवं टायर पंचर की दुकान को रात में चोरो ने बनाया अपना निशाना, वही पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बात दे कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं, वारदात को इस तरह अंजाम दिया जैसे उन्हें अब किसी का डर ही नहीं है, देर रात अज्ञात चोरों ने चाय की दुकान सहित टायर पंचर कि दुकान पर धावा बोल दुकान में रखा सामान ले हुए चंपत।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास चाय कि दुकान वह टायर पंचर की दुकान पर ताला तोड़कर सामान चोरी होने वह पीड़ित दुकानदारों द्वारा पुलिस में दी लिखित तहरीर वह सूचना के बाद मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने अपनी आगे की कार्यवाही शुरू कर दी ।
दुकान स्वामी द्वारा बताया गया है कि दुकान स्वामी ने जब दुकान पर आकर ताला खुला देखा तो उसके होश उड़ गए, दुकान में रखा कबाड़ का सभी सामान चोर लें उड़े।
एक के बाद एक हुई चोरी कि घटना की जांच में पुलिस जुट गई है, इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चोर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

