अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में निधन
अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की है।

आज सुबह 7.30 बजे दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
ये खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सभी सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में The First Khan के नाम से भी जाना जाता था।
दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी, इसे बॉम्बे टॉकीज ने प्रोड्यूस किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। दिलीप कुमार की कुछ फिल्में हैं-
अंदाज (1949), आन (1952), दाग (1952), देवदास (1955), आजाद (1955), Mughal-e-Azam (1960), गंगा जमुना (1961), राम और श्याम (1967) जैसी कई फिल्मों में दिलीप कुमारने काम किया।
उसके बाद वह 1981 में आई क्रांति फिल्म में नजर आए। फिर शक्ति (1982), मशाल (1984), करमा (1986), सौदागर (1991) जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म किला थी जो 1998 में आई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

