बॉलीवुड अभिनेता इशान खट्टर ने अल्मोड़ा के राजकीय होटल मैनेजमेंट में कोविड-19 का टीका लगा दीया यह संदेश

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा 23 मई 2021 -जनपद में चल रहे  कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है । जाने-माने अभिनेता इशान खट्टर ने अल्मोड़ा के राजकीय होटल मैनेजमेंट में दिनांक 20 मई को अपॉइंटमेंट लेकर टीका लगाया । अपना अनुभव साझा करते हुए श्री खट्टर ने बताया कि उन्हें बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है अल्मोड़ा में उन्होंने वेक्सीन ली। उन्होंने बताया कि टीकाकरण साइट पर पूरे प्रोटोकॉल व साफ सफाई आदि देखकर काफी खुश थे।
यह भी पढ़े 👉 राज्य में आज मिले 3050 नए कोरोना संक्रमित
उन्होंने जनपद अल्मोड़ा प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण की व्यवस्थाओं को खूब सराहा। उन्होंने सभी लोगों से अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगाने की अपील की। वही उनकी माता अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने भी 20 मई को अल्मोड़ा में अपना टीकाकरण करवाया। उन्होंने भी जनपद के टीकाकरण की व्यवस्थाओं को सराहा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने श्री इशान खट्टर व नीलिमा अज़ीम के द्वारा की गई सराहना के लिए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है और आगे भी इसी मनोयोग से कार्य करने की अपेक्षा की है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में पुलिस का कड़ा पहरा, 18 सुपर जोन और 40 Zones में बंटा मेला क्षेत्र, 6,000 जवान तैनात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर का हल्दूचौड़ में भव्य स्वागत: देवभूमि व्यापार मंडल ने किया नागरिक अभिनंदन, दर्जा मंत्री बोले— 'ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी'