अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने हंगेरियन इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ाः हंगरी के बुडाओर्स में आयोजित 46वीं विक्टर एफजेड फोर्त्जा हंगेरियन इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2021 में उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने रजत पदक जीता है. अदिति भट्ट मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं. अदिति ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पदक हासिल किया है. वहीं, अदिति के शानदार प्रदर्शन पर अल्मोड़ा के साथ-साथ उत्तराखंड के लोग खुश हैं.

यह भी पढ़े 👉 सोशल मीडिया बनी आत्महत्या की वजह, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जानें मामला

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 3 नवंबर से 7 नवंबर तक हंगरी के बुडाओर्स शहर में 46वीं विक्टर एफजेड फोर्त्जा हंगेरियन इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अदिति की टक्कर खिलाड़ी तान्या हेमंत से हुई थी. जिसे अदिति भट्ट ने कड़ी टक्कर के बाद 23-21, 16-21 व 21-19 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया. हालांकि, फाइनल में अदिति भट्ट को चाइना की वेन छु शू से 21-16,11-21 व 7-21 से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास

यह भी पढ़े 👉 पांचवीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी, 20000 तक होगा वेतन

वहीं, अदिति भट्ट को सीनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार पदक प्राप्त हुआ है. अदिति भट्ट ने पिछले महीने ही उबर कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें भारत कई सालों के बाद क्वार्टर फाइनल में पंहुचा था. अदिती के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक समेत समस्त बैडमिंटन परिवार और खेल प्रेमियों की ओर से बधाई दी जा रही है. उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में भी जश्न मनाया जा रहा है.