घरेलू गैस पर एडीएम विवेक राय का बड़ा बयान — अफवाहों से दूर रहें, गैस की कोई किल्लत नहीं

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, नैनीताल।नैनीताल जनपद में घरेलू गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर जिला अधिकारी विवेक राय ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस (एलपीजी और पीएनजी) की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
एडीएम विवेक राय ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराहट में गैस सिलेंडर की जमाखोरी न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है और सभी गैस एजेंसियों को नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जनपद में एलपीजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार ही गैस लें और अफवाहों से बचें, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:जमीनों के फर्जी खेल का पर्दाफाश, गणपति की टीम ने चार गैंगस्टर दबोचे

त्योहार और सहालग पर जमाखोरों को एडीएम विवेक राय की चेतावनी

त्योहारों और सहालग के सीजन को देखते हुए घरेलू गैस को लेकर बाजार में फैल रही अफवाहों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अपर जिला अधिकारी विवेक राय ने साफ शब्दों में कहा है कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी व पीएनजी) की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
एडीएम विवेक राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार और सहालग के मौके पर कृत्रिम कमी दिखाकर गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों और सप्लाई व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस लें। किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना मिलने पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।
एडीएम विवेक राय का संदेश साफ है — अफवाहों से बचें, गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और जमाखोरों पर प्रशासन की पैनी नजर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग हत्याकांड: होटल में मृत मिली हरियाणा की महिला थी 5 माह की गर्भवती; पति और दोस्त पर हत्या का मुकदमा दर्ज

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें