कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, आज से शिवरात्रि तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर काशीपुर पुलिस इस बार किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख़्त प्रतिबंध लागू कर दिया है। प्रशासन की विशेष यातायात योजना के तहत 8 फरवरी 2026 से 16 फरवरी की सुबह 7 बजे तक काशीपुर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित रहेगा।
हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के सड़कों पर उतरने से यातायात पर जबरदस्त दबाव बनता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने साफ किया है कि इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। धामपुर और बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नादेही और धर्मपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा, जहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सख़्त निगरानी रहेगी।
वहीं ठाकुरद्वारा से काशीपुर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे नहीं बढ़ सकेंगे। इस चौकी को अस्थायी चेक पोस्ट के रूप में विकसित किया गया है, जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर तत्काल चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। साफ संदेश है—कांवड़ यात्रा में सुरक्षा पहले, लापरवाही पर सख़्त एक्शन तय।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: लापता युवती बिजनौर से बरामद; आरोपी सुहैल गिरफ्तार, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें