काशीपुर में अवैध मजारों पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, प्रशासनिक टीम ने सुबह तड़के सरकारी भूमि पर बनी पांच मजारों को किया ध्वस्त

Administration's surgical strike on illegal tombs in Kashipur, Dhami's yellow paw used on five tombs built on government land

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।गुरुवार की सुबह काशीपुर के कुंडेश्वरी इलाके में उस समय हलचल मच गई जब लोग नींद से जागे भी नहीं थे और प्रशासन का बुलडोज़र अवैध मजारों पर गरज चुका था। सरकारी सीलिंग भूमि पर वर्षों से बनी पांच मजारें गुरुवार तड़के प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दीं। कार्रवाई इतनी योजनाबद्ध और शांतिपूर्ण ढंग से की गई कि आसपास के इलाकों में इसका शोर बाद में पहुंचा, लेकिन ज़मीन पर बने अतिक्रमण पहले ही समतल कर दिए गए

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

यह कार्रवाई सुबह करीब 5:00 बजे शुरू हुई। नींद में डूबे शहर को प्रशासन ने किसी भी प्रकार के विरोध से बचाने के लिए सुबह-सुबह ऑपरेशन चलाने का फैसला किया था। नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध मजारों को गिराने की प्रक्रिया शुरू की।इस दौरान पुलिस बल की रणनीतिक तैनाती के चलते किसी भी तरह का अवरोध नहीं हुआ। पूरे ऑपरेशन के दौरान कोई नारेबाज़ी, विरोध या भीड़ नहीं देखी गई  जो प्रशासन के “सरजिकल स्ट्राइक” जैसे तरीके को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

सरकारी आमबाग की ज़मीन पर सालों से अतिक्रमण

ध्वस्त की गई सभी मजारें कुंडेश्वरी के सरकारी आमबाग की सीलिंग भूमि पर बनी हुई थीं। प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि कृषि एवं बागवानी प्रयोजन के लिए संरक्षित थी, जिस पर समय के साथ धार्मिक आस्था की आड़ में कब्जा कर निर्माण कर लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

 

 

प्रशासन ने पहले इन संरचनाओं को लेकर कई बार नोटिस जारी किए। मजारें हटाने को लेकर समय भी दिया गया, मगर कोई स्वैच्छिक पहल नहीं होने के कारण आखिरकार सख्त कदम उठाया गया।

अभय प्रताप सिंह एसडीएम काशीपूर

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad