137 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, बीजेपी ने कसा तंज, बोले- मनोरंजन वापस आ गया
लोकसभा चुनाव अगले साल होने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार चला हुआ है। एक तरफ जहां कांग्रेस अपने चहेते नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने की खुशी में डूबी हुई है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी उनको घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
दरअसल, राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि अब मनोरंजन वापस आ गया है।
संसद के बाहर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से पत्रकारों ने सवाल दागते हुए पूछा कि राहुल गांधी ने कई बार कहा है कि सदन में उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है। इस पर दुबे ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा, ”चलो मनोरंजन वापस आ गया है। अच्छा होगा कि हम और आप इसका आनंद लें।” इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने सदन के अंदर भी कांग्रेस के खिलाफ खूब हल्ला बोला।
चीन से मदद लेने का लगाया आरोप दुबे ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस पर चीन से मदद लेने का आरोप लगाया । उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने न्यूज क्लिक मीडिया संस्थान का के बारे में बात की और कहा कि यह संस्थान चीन से फंडिंग हासिल कर रहा है। दुबे ने कहा, ”साल 2005 से 2014 के बीच जब भी कोई संकट आया कांग्रेस को भी चीन से मदद के लिए पैसा मिला है। NYT रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले हैं और यह पैसा कुछ पत्रकारों में बांट दिया गया है।”
बता दें कि ‘मोदी सरनेम’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद लोकसभा सचिवालय ने सदस्यता बहाल कर दी। वह वायनाड से सांसद है। सोमवार को राहुल गांधी 138 दिन बाद संसद में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तो भाजपा नेताओं ने तंज कसे। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने संसद भवन परिसर में राहुल गांधी के समर्थन और विपक्षी एकता के नारे लगाए। दूसरो ओर लोकसभा से पास होने के बाद आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया। हालांकि, कांग्रेस ने इसे संविधान के खिलाफ माना।












अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें