उत्तराखंड में जून के महीने में दस्तक दे सकता है मानसून, केरल में मॉनसून ने दी दस्तक

खबर शेयर करें -

देहरादून: मॉनसून ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है. सामान्य से 8 दिन पहले मॉनसून केरल पहुंच गया है.मॉनसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद उत्तराखंड में भी इसका इंतजार हो रहा है. अनुमान के हिसाब से उत्तराखंड में मानसून 10 जून से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

भले ही अभी उत्तराखंड में अभी मानसून काफी दूर हो मगर उससे पहले हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. एक आंकड़े के हिसाब से उत्तराखंड में पिछले 22 दिनों में 65 फ़ीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.

उत्तराखंड में बारिश में हुई इस अप्रत्याशित वृद्धि से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने कहा उत्तराखंड में अभी काफी बारिश हो रही है. ये ही हालात मानसून में भी रहेंगे. विक्रम सिंह ने कहा इस बार उत्तराखंड में मानसून जमकर बरसेगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह कहते हैं उत्तराखंड में इस समय मंथली रेनफॉल एक्सेस में है. उन्होंने कहा इस बार ऑल इंडिया लेवल पर भी नार्मल से ज्यादा रेनफॉल होगा. उन्होंने कहा पहाड़ी इलाकों में इस बार अधिक बारिश होगी.वहीं, जियोलॉजिस्ट एसपी सती कहते हैं ये मौसम परिवर्तन के दुष्परिणाम हैं. गर्मियों में अधिक बरसात हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार
Ad