शादी के 6 दिन बाद ही दुल्हन की हरकत ने ससुरवालों को रुलाया, रोते-बिलखते दूल्हे ने सुनाई उस रात की कहानी

खबर शेयर करें -

राजस्थान की राजधानी जयपुर से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के करीब 6 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

जिससे कि वह बेहोश हो गए। पीछे से दुल्हन ने पहले तो घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात पार किया और फिर फरार हो गई इसके बाद जब परिवार वालों को होश आया तो उन्हें पूरे मामले का पता चला ।

दूल्हे ने पुलिस को सुनाई अपनी इमोशनल कहानी

जयपुर के इलाके के रहने वाले युवक ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा है। 18 मार्च को उसकी शादी मध्य प्रदेश की रहने वाली 28 साल की लड़की से हुई। शादी के दौरान दोनों के परिजन कोर्ट में मौजूद थे। शादी के बाद सब कुछ चल रहा था। 24 मार्च को वह अपने दादा दादी और परिवार के बाकी लोगों को छोड़कर जॉब पर चला गया था। जॉब पर जाने के बाद उसने पत्नी से बात भी की तो उसने बताया कि मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। कुछ देर बाद पत्नी ने फोन उठाना बंद कर दिया इसके बाद लड़के ने अपने परिवार के बाकी लोगों को फोन किया था उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

ससुराल को खाने में खिलाकर गई थी नशे की गोली

इसके बाद युवक ने अपने एक किराएदार को परिवार वालों से बात करवाने को कहा। जब किराएदार ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां परिवार के सभी लोग बेहोश पड़े थे। इसके बाद वहां से सभी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। युवक ने अपनी पत्नी की आस पास में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि नई बहू ने उन्हें खाना खिलाया था। लेकिन इसके बाद अब उन्हें कुछ भी याद नहीं है। परिवार का आरोप है घर से लाखों रुपए के जेवरात भी गायब है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें