
राजू अनेजा,काशीपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 12 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुंडेश्वरी क्षेत्र में शिवालिक स्कूल जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ग्राम रामपुरा निवासी 31 वर्षीय संजय सिंह के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 96/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- बेरीनाग में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर चबाया; डाडल गांव में चार भालुओं की चहलकदमी से फैली दहशत
- जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा: अवैध संबंधों और धमकियों से तंग आकर पति ने पत्नी संग मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
- ज्योलिकोट दूषित जल कांड: 4 मौतों और 400 लोगों के बीमार होने पर फूटा प्रशासनिक चाबुक, 6 इंजीनियर निलंबित
- सड़क विहीन पहाड़ का दर्द: गैरसैंण में डोली से 4 किमी पैदल लाकर भी नहीं बच सकी बुजुर्ग की जान; महिलाओं ने उठाई थी पालकी
- बागेश्वर में कार का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर, मुनस्यारी निवासी महिला की मौत और चार घायल
- वृंदावन में दर्दनाक हादसा: जुगल घाट पर यमुना में डूबे अग्निवीर हर्ष बिष्ट का शव बरामद, परिवार में छाया मातम
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने और गौला तटबंध निर्माण की मांग: 27 सितंबर को लालकुआं में महारैली व धरना-प्रदर्शन
- हल्द्वानी के मुखानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुड़-पट्टी व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान
- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल

