शादी के 6 महीने बाद विवाहिता की अश्लील फोटो भेज दी मायके, गुस्साए पति ने कर डाला यह काम

खबर शेयर करें -

भीटी : छह माह पहले शादी समारोह में हुए विवाद के मुकदमे में सुलह के लिए आरोपितों द्वारा वादी पर दबाव बनाया जा रहा है। विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो उसके मायके भेज दिया, इससे पति ने तलाक दे दिया।

अब सुलह के लिए जान से मारने की धमकी देकर दबाव बना रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

अहिरौली के एक गांव में गत मई माह में शादी समारोह था। आमा गांव के रोहित, मोहित, सुरेश कुमार आदि शामिल होने आए थे। इन लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ शादी में व्यवधान उत्पन्न करते हुए गाली-गलौज व मारपीट किए, इसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पहुंचकर शादी कराई। पुलिस ने तत्समय तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों ने वादी की पुत्री की फोटो खींची थी।

फोटो को रोहित द्वारा उसकी ससुराल भेजकर उन्हें गुमराह कर दिया। तलाक के बाद अब वह मायके में रहने को विवश है। थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रोहित व उसके स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad