कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के रोडवेज की बसों की निगरानी करने के निर्देश के बाद आरटीओ ने परिवहन निगम की 53 बसों के किए चालान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने व्यापक अभियान चलाते हुए संभागीय क्षेत्र में परिवहन निगम की बसों पर कार्रवाई की। कई बसों पर संबंधित मामलों में कार्रवाई भी की गयी। संभागीय परिवहन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में परिवहन निगम की बसों में सभी प्रवर्तन दलों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक

इस दौरान 246 बसों को चेक किया गया जिनमें 53 बसों के चालान किये गये। तीन चालकों के लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई। अभियान के दौरान चार वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई। 13 वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाये गए। बिना निर्धारित वर्दी 17, बिना कंडक्टर लाइसेंस 8, बिना परमिट 3, बिना चालक लाइसेंस 7 एवं बिना फिटनेस एक और अन्य 21 अभियोगों में चालान किए गए। सभी प्रर्वतन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उल्लेखनीय है कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रोडवेज की बसों की निगरानी करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें