डीएम से नोंकझोंक के बाद विधायक की अब कांग्रेसी नेता के साथ तीखी बहस,विडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

After altercation with DM, MLA now has heated argument with Congress leader, video goes viral on social media

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। लाल कुआं विधानसभा के विकास कार्य इतनी चर्चा में नहीं है जितनी चर्चा में इस वक्त विधानसभा के नेता जी हो गए है ,अभी हाल ही में गोला नदी में बचाव कार्य को लेकर विधायक और डी एम नैनीताल के साथ हुई गरमा गरम बहस प्रदेश में सुर्खियां बटोर रही थी कि बिन्दुखत्ता में नुमाइश के शुभारम्भ के मौके पर विधायक की कांग्रेस नेता के साथ हुई बहस की नुमाइश का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सुर्खियों में आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

बताया जा रहा है कि मामला काररोड जड़ सेक्टर में लगी नुमाइश का है जहां उद्घाटन करने आए विधायक के सामने, विधायक का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता कुंदन मेहता ने सवाल पूछा कि आखिर जमीन को कटाव को रोकने के लिए इतनी मेहनत नवंबर दिसंबर के महीने में क्यों नहीं की जाती है। आज जब जमीन में बह गई फिर जेसीबी लगाई गई है और यह पैसा सारा बर्बाद हो जाएगा। इस सवाल के बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने जमकर कांग्रेसी नेता को जमकर कोसा, आसपास बैठे अन्य गणमान्य लोग कुछ समझपाते इसके बाद बहस और तेज हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बड़ी की विधायक वहां से उठकर चले गए और यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई