राजू अनेजा,काशीपुर।कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में की गई छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम ने काशीपुर के श्यमपुरम में आलू फार्म में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर भी छापा मारा है। अचानक भाजपा नेता की आईडी का छापा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा भाजपा नेता के यहां ईडी की इतनी बड़ी कार्रवाई को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के वहां ईडी के छापे मारे गए हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा नेता के निवास पर भी इसी सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम भाजपा नेता के निवास पर मौजूद है तथा अंदर किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है अभी प्रदेश के कई सफेदपोश नेता एवं अधिकारी ई डी की रडार पर हैं।
ताजा खबर
- इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग
- अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद
- युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के नए निदेशक, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में ‘ऑरेंज अलर्ट’
- चेतावनी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, द्रोणासागर में भरभराकर गिरा विशालकाय सूखा पेड़; टला बड़ा हादसा
- हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल
- राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

