लाल कुआं में पदभार ग्रहण करने के बाद महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने नशे का कारोबार करने वालों पर कसी नकेल , नशीले इंजेक्शनो के साथ युवक को किया गिरफ्तार

After taking charge in Lal Kuan, woman police officer Sangeeta tightened her grip on drug peddlers, arrested a youth with drug injections

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। लाल कुआं में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता द्वारा प्राथमिकता के साथ क्षेत्र में नशे का खात्मा करने की मुहिम के दौरान पुलिस टीम ने नशीले इंजेक्शनो के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

 

 

 

बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद लालकुआं पुलिस द्वारा टीम बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद

इसी के तहत गठित पुलिस टीम ने हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज के सामने बरेली रोड़ पर अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया उसके पास कुल 16 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गए व्यक्ति का नाम नाजिर रजा पुत्र साकिररजा है जो वार्ड नंबर 31 इन्दिरा नगर थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी का रहने वाला बताया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी,आर,वर्मा,हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश बिष्ट,अनील शर्मा,गुरमेज सिंह, मनीष कुमार मौजूद रहे।