गढ़वाल क्षेत्र: ARO लैंसडाउन द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियाँ घोषित (जनवरी 2026)
भारतीय सेना में शामिल होने और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 उत्तीर्ण कर चुके उत्तराखंड के युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडाउन ने अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियाँ घोषित कर दी हैं।
📅 रैली का विवरण
-
आयोजन तिथि: 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक।
-
रैली स्थल: गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार।
-
आयोजक: सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडाउन, मुख्यालय भर्ती ज़ोन (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) के अंतर्गत।
-
पात्रता: केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन CEE परीक्षा उत्तीर्ण की है।
-
पद: अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन।
📍 शामिल होने वाले जनपद
यह भर्ती रैली गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है:
-
चमोली
-
उत्तरकाशी
-
रुद्रप्रयाग
-
टिहरी गढ़वाल
-
पौड़ी गढ़वाल
-
देहरादून
-
हरिद्वार
📄 एडमिट कार्ड और दस्तावेज़
-
एडमिट कार्ड: उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि अंकित होगी।
-
सहायता: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होने पर, अभ्यर्थी 30 दिसंबर 2025 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से ARO लैंसडाउन से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।
| आवश्यक दस्तावेज़ (मूल प्रमाण पत्र और 3-3 फ़ोटोकॉपी) |
| पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो। |
| शैक्षणिक प्रमाण पत्र: कक्षा आठवीं की मार्कशीट (जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित), अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र। |
| निवास एवं चरित्र: मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र। |
| अन्य प्रमाण पत्र (जहाँ लागू हो): धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान/सरपंच द्वारा प्रमाणित), रिलेशन प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र। |
| शपथ पत्र: रैली स्थल पर तैयार किया जाएगा। |
⚠️ दलालों से चेतावनी
ARO लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों व एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष, निःशुल्क और पारदर्शी तरीके से की जाती है, और इसमें केवल मेहनत और योग्यता के बल पर ही भर्ती हो सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

