उत्तराखंड में 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत?

उत्तराखंड के कई इलाकों छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों में उत्तराखंडमें मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि इसके बाद मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी।
मौसम वैज्ञानिकों ने 7 जिलों के लिए 24 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक इस दौरान तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिर सकती है और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. खासतौर पर देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा. देहरादून और पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं.
उत्तराखंड में अगले 10 दिनों का मौसम
अगले 10 दिनों को दौरान उत्तराखंड के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभागके मुताबिक उत्तराखंड में अगले 10 दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना हो सकती है।
अतः तेज बारिश या बिजली कड़कने के दौरान घर में ही रहें। खुले या पेड़-पौधों के नीचे आश्रय न लें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

