उत्तराखंड : भारी बरिश का अलर्ट, 20 सितंबर तक चल सकता है यह दौर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का अभी रुख कुछ साफ होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 20 सितंबर तक राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की श्रेणी में राज्य के अधिकांश जनपदों को रखा है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के इस दौर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक

इन इलाकों में जताई गई भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, गढ़वाल, पिथौरागढ़ व हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश गर्जन व आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के चलते लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने से राजमार्ग बंद हो सकते हैं वहीं निचले इलाकों में जल-भराव की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम