
राजू अनेजा,काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी महिला आरक्षण के नाम पर लाया गया परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक (131) असल में महिलाओं के सशक्तिकरण से नहीं, बल्कि देश के चुनावी नक्शे को बदलने की एक सोची-समझी रणनीति है।
अलका पाल ने आरोप लगाया कि यह कदम दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व को कमजोर करने की दिशा में उठाया जा रहा है। उनके अनुसार, महिलाओं को आगे कर राजनीतिक संतुलन बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार सच में महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है, तो 2023 के महिला आरक्षण अधिनियम को अब तक लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का महिलाओं के अधिकारों से कोई सीधा सरोकार नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक एजेंडे को साधने का माध्यम बन गया है।
अलका पाल ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में महिलाओं, जाति जनगणना, संविधान और संघीय ढांचे की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन को एक “राजनीतिक हथियार” बनाकर सत्ता का समीकरण अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।
ओबीसी महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और पूछा कि महिला आरक्षण कानून के तहत उनके लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस अहम सवाल पर सरकार और उसके प्रतिनिधियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के लिए गंभीर है, तो उसे बिना किसी भेदभाव के 2023 के महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करना चाहिए, अन्यथा यह साफ हो जाएगा कि महिलाओं के नाम पर सिर्फ सियासत की जा रही है।
ताजा खबर
- प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की प्रदेश कार्यकारिणी गठित; हरदोई की महिलाओं को मिलीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
- ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के बेरीपड़ाव परिसर में गरबा फेस्ट की धूम; डांडिया और पारंपरिक संगीत की धुनों पर थिरके विद्यार्थी
- अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध का मामला गरमाया; हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज
- शिक्षा के क्षेत्र में धामी सरकार के प्रयासों को बाली ने सराहा, बोले—युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही सरकार
- शारदीय नवरात्र पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की करी कामना
- त्योहारों से पहले एक्शन मोड में काशीपुर पुलिस! ज्वैलर्स की दुकानों पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
- काशीपुर के दो विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सीएम धामी और शिक्षा मंत्री का जताया आभार
- किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग, घर में मचा हड़कंप!
- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर काशीपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दुष्यंत गौतम के खिलाफ कैंडल मार्च
- थान सिंह बिष्ट के दुग्ध संघ के डायरेक्टर मनोनीत होने पर भव्य स्वागत; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

