राजू अनेजा,काशीपुर।उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति,पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल राज्य में बढ़ते महिला अपराधों पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विगत कुछ समय से महिलाओं और नाबालिकों से बलात्कार एवं हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं की बाढ़ सी आई है।पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि बलात्कार एवं हत्या के मामले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता राज्य के लिए एक गंभीर चिंता है। भाजपा सरकार के शासन में हरिद्वार में भाजपा मोर्चा की पदाधिकारी द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला मानवता को शर्मशार करने वाला है।
भाजपा सरकार में अंकिता भंडारी से लेकर हेमा नेगी,पिंकी हत्या कांड, चंपावत में नाबालिक से बलात्कार, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म,श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिक दलित युवती से बलात्कार, देहरादूर में महिला को बंधक बना कर दुष्कर्म,रुद्रपुर में नर्स की बलात्कार के बाद हत्या,तथा देहरादून आईएसबीटी में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं मानवता तथा देवभूमि की आस्मिता को कलंकित करने वाली घटनाएं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाए इस प्रकार के अपराध करने वालों की मानो संरक्षक बनी हुई है।उत्तराखंड में भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आने लगा है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ेगी।
ताजा खबर
- देहरादून: पटेल नगर में ₹6 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लिया था गोल्ड लोन; 2 शातिर चोर गिरफ्तार
- उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों को धामी सरकार की बड़ी सौगात: सभी को मिलेगा ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कैबिनेट बैठक में कट-ऑफ डेट संशोधित
- लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत
- लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन, पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर
- लालकुआं: बिंदुखत्ता में चेकिंग के दौरान 1 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; शक्तिफार्म का सप्लायर ‘सोनू सरदार’ रडार पर
- हल्द्वानी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: राजपुरा और टनकपुर रोड पर हटाए अतिक्रमण; खुले में मीट बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी
- हरिद्वार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग: 5211 किलो वजनी पारदेश्वर महादेव की हुई प्राण प्रतिष्ठा; लिम्का और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
- भरोसे की कार लेकर 2 साल से गायब परिचित; BMW से काटे 19 ट्रैफिक चालान, ₹70 हजार के जुर्माने के बाद एसएसपी से गुहार
- उत्तराखंड में नीट (NEET) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा; मोबाइल पर प्रवेश पत्र दिखाना भी होगा मान्य
- काशीपुर में धड़ल्ले से चल रहा सूदखोरी का नेटवर्क अब जांच के घेरे में, आयोग तक पहुंची पीड़ितों की गुहार

