नैनीताल जनपद के सभी स्कूलों में 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेल समापन के दिन अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल के समापन  14 फरवरी को नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।  मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायसवाल ने आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह का आना है। इसके अलावा करीब दो हजार वीआईपी और दो ढाई हजार वीवीआईपी समारोह का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में निर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव: इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

करीब 11 हजार की दर्शक दीर्घा की क्षमता वाले स्टेडियम में इसके अलावा वही लोग दाखिल हो सकेंगे जिनको जिला प्रशासन ने अलग अलग रंग वाले पास दिए होंगे। गृह मंत्री अमित शाह के वीवीआईपी प्रोटोकॉल के चलते स्टेडियम में किसी को भी पास के बगैर इंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में आम आदमी फजीहत से बचने के लिए दूरदर्शन की शरण में रहे, तो अच्छा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकीं लालकुआं की 11 वर्षीय ईशानी: कलिंग महोत्सव में जीता प्रथम पुरस्कार, 'कलिंग राजश्री अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्पोर्ट्स एकेडमी में फ्रिज से करंट लगने से 22 वर्षीय स्विमिंग कोच की मौत, परिजनों में कोहराम