अल्मोड़ा : निर्माणाधीन इमारत में छिपे गुलदार ने कार्य को पहुंचे कारपेंटर पर किया हमला, सिर में आए 25 टांके

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : नगर से सटे रिहायशी इलाके में निर्माणाधीन इमारत में छिपे गुलदार ने कार्य को पहुंचे कारपेंटर पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से कारपेंटर बुरी तरह घायल हो गया।

गुलदार के मजबूत जबड़ों से उसके सिर पर गहरे घाव पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में उसे 25 टांके लगाने के साथ उपचार किया गया। ब्राइट एंड कार्नर स्थित रामकृष्ण कुटीर में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है।

रविवार को निर्माणाधीन दो मंजिला भवन के नीचे वाला कमरा खुला हुआ था, जबकि ऊपर के कमरे में श्रमिक रह रहे थे। सुबह 10 बजे कारपेंटर का कार्य करने वाले नियाजगंज निवासी सुरेंद्र सिंह काम के लिए यहां पहुंचे। उसने अपने सहयोगी को नीचे कमरे में सामान लेने भेजा। सहयोगी बाहर वाले कमरे में था तो अंदर दूसरे कमरे से उसे कुछ आवाज आई। इस दौरान वह डरकर वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

तेजी से बाहर निकला गुलदार

शोर के बीच अंदर वाले कमरे में छिपा एक गुलदार तेजी से बाहर निकला और आंगन में खड़े सुरेंद्र पर हमला कर दिया। उसके सिर में दांत और पंजे मार दिए। अन्य साथियों और आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

बाल-बाल बची जान

सहयोगी और आस-पास के लोग जख्मी हालत में सुरेंद्र को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। उसके सिर, गर्दन में गुलदार के हमले से गहरे घाव हो गए। अस्पताल में सुरेंद्र को 25 टांके आए। गुलदार के हमले से घायल सुरेंद्र की जान बाल-बाल बच गई।

गुलदार को पकड़ने के लिए टीम भेज दी गई है। टीम लगातार गश्त कर रही है।

-मोहन राम आर्या, वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

क्षेत्र में गुलदार का भयंकर आतंक

मालूम हो कि क्षेत्र भर में गुलदार का भयंकर आतंक बना हुआ है। मुख्यालय के खत्याड़ी, ढूंगाधारा, थपलिया, नरसिंहबाड़ी, लमगड़ा के सिरौनिया और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार गुलदारों ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad