अल्मोड़ा : युवक ने सेना भर्ती में असफल होने पर दी अपनी जान, चौथी बार सेना भर्ती लिखित परीक्षा में हुआ था असफल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा में एक युवक ने सेना भर्ती में असफल होने पर अपनी जान दे दी। युवक ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक चौथी बार सेना भर्ती लिखित परीक्षा में असफल हुआ था।

अल्मोड़ा में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला।

पिता के अनुसार सेना भर्ती परीक्षा के गुरुवार को आए लिखित परीक्षा परिणाम में चौथी दफा असफल होने से व्यथित होकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार निर्मल पांडे (21) पुत्र देवी दत्त पांडे, निवासी मैलकांडे, धौलादेवी अल्मोड़ा अपने पिता के साथ यहां एडम्स स्थित एक किराये के मकान में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

उसके पिता मालरोड स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं। रोज की तरह गुरुवार को भी पिता देवीदत्त अपने काम पर चले गए। शाम को जब वह वापस लौटे तो कमरे में बेटे को फंदे से लटके देखा। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत

पिता देवीदत्त पांडे ने बताया कि उनका बेटा निर्मल लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह चार बार सेना भर्ती की लिखित परीक्षा तक पहुंचा। इस बार भी उसने सेना भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। गुरुवार को घोषित रिजल्ट में उसका नाम नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा

इस बार भी सेना में भर्ती नहीं होने से वह काफी व्यथित था। इधर, कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad