अल्मोड़ा : नहाने को बाथरूम गई महिला का युवक ने बनाया वीडियो, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। हवालबाग क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नहाने को बाथरूम गई महिला का युवक ने वीडियो बना लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला ने तहरीर में कहा कि उसके पति पिथौरागढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां वह तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि अर्जुन नाम का एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बीते शुक्रवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला

इस बीच उनकी नजर रोशनदान के पास एक मोबाइल पर पड़ी। देखा तो आरोपी वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने आरोपी से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती