बेहद कम दामों में आ गईं बाज़ार में आंचल की बाल मिठाई, चॉकलेट, बेसन ड्राईफ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, पेड़ा, जानिए इनकी कीमत

खबर शेयर करें -

दुध बेचने के लिए प्रसिद्ध आंचल ब्रांड की मिठाइयां सोमवार से बाजार में मिलने लगेंगी। इसके लिए नैनीताल दुग्ध संघ ने तैयारी पूरी कर ली हैं। दुकानों से आंचल की बाल मिठाई, चॉकलेट, बेसन ड्राईफ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, पेड़ा, नान खटाई मिलेंगी।

उत्तराखंड कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के सहयोग से नैनीताल दुग्ध संघ ने मिठाइयां बनाने की तैयारी की है। इन्हें आंचल ब्रांड के ही घी में बनाया जाएगा। साथ ही शुद्धता, गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। आंचल की मिठाइयां बाजार में आने से लोगों को विकल्प मिल सकेगा। जिले में अधिकतर प्रतिष्ठानों में आंचल ब्रांड के ही दूध से मिठाई तैयार होती हैं, इसी के चलते इस साल दुग्ध संघ ने खुद मिठाई तैयार करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

आंचल ब्रांड की मिठाइयों के मूल्य बाजार से तुलनात्मक रूप से कम तय किए गए हैं। सभी मिठाइयों की कीमत 500 रुपये प्रतिकिलो से कम तय की गई है। इससे काश्ताकारों को भी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
बाल मिठाई, बेसन ड्राई फ्रूट, प्लेन बेसन लड्डू, चॉकलेट मिठाई लालकुआं और नान खटाई, पेड़े देहरादून में तैयार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

बाजार में मिलेंगी ये मिठाइयां
बाल मिठाई 480 रुपये किलो
चॉकलेट 480 रुपये किलो
बेसन ड्राईफ्रूट 500 रुपये किलो
प्लेन बेसन लड्डू 400 रुपये किलो
पेड़ा 500 रुपये किलो
नॉन खटाई 500 रुपये किलो

यूसीडीएफ के दिशा निर्देश पर नैनीताल दुुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड में छह तरह की मिठाइयां तैयार करके बाजार में उतारने का निर्णय लिया है। सभी मिठइयां 500 रुपये के अंदर ही दी जाएंगी। अन्य प्रतिष्ठान भी आंचल ब्रांड के दूध से ही मिठाई बनाते हैं। सोमवार तक बाजार में मिठाइयां मिलने लगेंगी। – मुकेश बोरा, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad