लालकुआं से रोजी-रोटी कमाने काशीपुर आया था अमित, यहाँ जिंदगी से हार गया

Amit came to Kashipur from Lalkuan to earn a living, lost his life here

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, लालकुआ/काशीपुर।जिसने अपने परिवार का सहारा बनने के लिए घर छोड़ा था, वही पराई ज़मीन पर बेसहारा दम तोड़ गया। लालकुआं निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार शनिवार रात काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। रोज़गार की तलाश में आया यह युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसा मुरादाबाद रोड पर हरियावाला चौक की पुलिया के पास हुआ, जहां अमित अपनी बाइक से गुजर रहा था। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरते ही दम तोड़ बैठा। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोखता गड्ढे में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत; इकलौते चिराग के बुझने से परिवार में पसरा मातम

अमित नैनी पेपर मिल में बतौर मैकेनिक काम करता था और हरियावाला गांव में एक किराए के कमरे में अकेला रहता था। शनिवार को उसकी छुट्टी थी, तो वह रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से काशीपुर की ओर निकला था—शायद कुछ समय खुद के लिए निकालने के इरादे से… मगर उसे क्या पता था कि यह रास्ता उसकी ज़िंदगी का आख़िरी मोड़ बन जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रविवार सुबह जब मौत की खबर लालकुआं में उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बूढ़े माता-पिता और भाइयों पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भतीजे शुभम की आंखें नम थीं। रुंधे गले से कहा—
“चाचा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी शादी भी नहीं हुई थी। वो परिवार का सहारा बनने निकले थे… पर अब सिर्फ उनकी यादें बची हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी रोड पर पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत; चकलुवा निवासी भावना रावत की मौत, सहेली गंभीर

थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।