हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: क्षेत्र के बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर बाजार में बने तारा काम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल से गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अल्मोड़ा जनपद के गौना निवासी जीवन कुमार, जो इंडियन आयल की गाड़ी में क्लीनर के रूप में कार्यरत हैं, पिछले तीन वर्षों से अपनी पत्नी मुन्नी देवी (30 वर्ष) और दो छोटे बच्चों के साथ तारा काम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल में रह रहे थे। सोमवार शाम उनका बेटा नीचे की मंजिल पर सीढ़ियों के पास खेल रहा था। इसी दौरान मुन्नी देवी तीसरी मंजिल से रेलिंग के सहारे झुककर बच्चे को आवाज दे रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल और स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय पति ड्यूटी पर मौजूद था। महिला की असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा ले जाया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की बेटी कशिश जोशी ने मारी बाजी: हाईस्कूल में हासिल किए 94% अंक; भविष्य में 'न्यायिक सेवा' में जाने का लक्ष्य