लालकुआं निवासी व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने बाइक से मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। किच्छा की ओर से लालकुआं को आ रहे लालकुआं नगर के ही निवासी मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने स्थानीय मुक्ति धाम के समीप टक्कर मार दी जिसे गंभीर हालत में 112 सेवा के जवानों ने घायल व्यक्ति को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराते हुए उसका उपचार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बंगाली कॉलोनी में निवास करने वाले मोहम्मद आबिद पुत्र अनीश अहमद मूल निवासी मुंडिया मुकरामपुर बहेड़ी उम्र 42 वर्ष वर्तमान में बंगाली कॉलोनी लालकुआं में निवास करता है, प्रातः लगभग 9:30 बजे बहेड़ी से मोटरसाइकिल द्वारा लालकुआं की और को आ रहे थे कि जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल मुक्तिधाम के समीप पहुंची थी तभी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया, जिन्हें गंभीर हालत में 112 सेवा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया, उक्त घायल को लाने वाले पुलिसकर्मी चंद्रशेखर और जय कुंवर राणा ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया, जहां उसके परिजन भी पहुंच गए, तथा उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल