
राजू अनेजा, काशीपुर। यहां खाकी ने एक बार फिर अपना कर्तव्य धर्म निभाते हुए रोडवेज की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को तत्परता के साथ अस्पताल में भर्ती कराया तथा घायल के परिजनों को इसकी सूचना भी दी।
बताते चलें कि आज सुबह 9:10 पर कालर हर्षित सचदेवा ने मो.न 8077411541 से कानि. 505 सुरेन्द्र कम्बोज के मोबाईल पर सूचना दी कि बहला पुल के पास रोडवेज व बाईक का एक्सीडेन्ट हो गया है जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल है।सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर पहुचकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर की सहायता से उक्त घायल के परिजनो से सम्पर्क किया तो घायल का नाम अंकित पुत्र सुदेश निवासी मुरादाबाद ज्ञात हुआ । इधर घायल के परिजनों ने घायल को सही समय पर अस्पताल में भर्ती कराने पर उक्त पुलिस टीम का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।
ताजा खबर
- मोटाहल्दू : चौकी प्रभारी ने निजी खर्चे से प्राचीन शिव मंदिर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा; ग्रामीणों ने की सराहना
- लालकुआं: रील बनाने पर भाई की डांट से क्षुब्ध 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम
- रुद्रपुर में आयकर विभाग की छापेमारी 40 घंटे बाद भी जारी, ईडी के शामिल होने की चर्चा
- सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री ई-नीलामी में शामिल हुई देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत; उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों के मॉडल और लोककलाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
- भांग की खेती पर पुलिस का पहला मुकदमा; ग्रामीणों में पारंपरिक खानपान को लेकर बढ़ी चिंता
- उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; कई जिलों में बारिश और 3800 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान
- सीजन आते ही काशीपुर के बाजार में छिड़ी ‘कारोबारी जंग’, सड़क किनारे सजती दुकानों से परेशान व्यापारी!
- उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध; निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक
- पोते के साथ टहलते वक्त मिला राज्यपाल बनने का बुलावा, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

