अंकित हत्यकांड : कोबरा से डसवाने वाली माही अपने हल्दूचौड़ निवासी प्रेमी संग गिरफ्तार, दोपहर तीन बजे पर्दा उठाएंगे एसएसपी

खबर शेयर करें -

कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवाने वाली माही उर्फ डौली को पुलिस ने उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात 14 जुलाई को शाम छह से रात 10 बजे के बीच हल्द्वानी के शांतिविहार कालोनी गोरापड़ाव की है। कभी अंकित के प्यार में दीवानी हुई माही उर्फ डौली की अंकित से दुश्मनी हो गई। अंकित को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने नये प्रेमी हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल की मदद ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत

पुलिस और एसओजी ने चार टीमें उसके पीछे थीं। नेपाल सीमा के अलावा दिल्ली में उसकी घेराबंदी की गई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया है कि माही व उसके प्रेमी दीप कांडपाल को गिरफ्तार कर लिया है। माही कहां से पकड़ी गई? उसके कहां भागने की प्लानिंग थी? इन सबसे एसएसपी पंकज भट्ट दोपहर तीन बजे पर्दा उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मॉर्निंग वॉक पर गए बुजुर्ग को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर सिर के बल गिरने से दर्दनाक मौत
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पटेल नगर में ₹6 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लिया था गोल्ड लोन; 2 शातिर चोर गिरफ्तार