अंकित हत्याकांड : दीप से 8 साल जबकि अंकित से 6 साले से रिलेशन में थी माही, बीयर पीने के लिए बुलावा दिया कांड अंजाम

खबर शेयर करें -

 

अंकित हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमिका डॉली उर्फ माही और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद चार लोग फरार चल रहे थे। जबकि पुलिस सपेरे को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

आज आईजी निलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने सयुक्त रूप से खुलासा किया। कारोबारी अंकित चौहान की हत्या माही ने नाग से कटवाकर की थी। हत्याकांड के बाद वह पीलीभीत अपनी नौकरानी के घर पहुंची। पीलीभीत के बाद वह दिल्ली बस से गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश

माही ने बताया कि वह दिल्ली भागे थे। जहा वह कई महंगे होटलों में रुके। इसके बाद वहा से कोर्ट में सरेंडर होने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया।

बताया की उन्होंने अंकित को बीयर पीने के लिए बुलाया था जिसके बाद अंकित घर पहुंचा तो वह भीगा था। बारिश में भीगने से वह माही के बेड पर कंबल ओढ़कर लेट गया। तभी चारों ने उसे दबा दिया और सपेरे ने साप से उसकी जींस ऊपर कर कटवा दिया। इसके बाद अंकित तड़पता रहा। इस बीच उसे दूसरी बार फिर कटवाया जिसके बाद अंकित की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके बाद राम अवतार और दीप कांडपाल गाड़ी लेकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोजने गए। इसके बाद अंकित की लाश को कार में डालकर भुजियाघाट की ओर ले गए। वहा मौका न मिलने से वह वापस लौट आए और तीनपानी बाएपास के कार में छोड़कर चले गए। फिलहाल अंकित हत्याकांड में नौकर और नौकरानी फरार चल रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

खुलासे में सामने आया की दीप कांडपाल से वह पिछले 8 साल से प्रेम करती थी जबकि अंकित 6 साले से उसके साथ था। यहां साफ हो गए कि दीप और माही पहले से ही रिलेशन में थे।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad