लालकुआं निवासी चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट के निकट ट्रक से उतर रहे चालक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई घटना कल देर रात की है इधर चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

बताते चले कि मंगलवार की रात में लगभग 8 बजे कृष्णा दास(30) पुत्र नदन लाल दास निवासी पश्चिमी राजीव नगर बोरिंग पट्टी कोतवाली क्षेत्र वीआईपी गेट के निकट अपने ट्रक संख्या UKO4-CB-9692 से नीचे उतर रहा था तभी लालकुआं की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने घायल ट्रक चालक को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई वही सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है वही ट्रक चालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार