उत्तरकाशी: यमुनोत्री भूस्खलन क्षेत्र से मिला एक और शव और पैर, लापता यात्रियों की शिनाख्त के लिए परिजन बुलाए गए

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हाल ही में हुए भूस्खलन क्षेत्र से एक पुरुष का शव और शरीर से टूटा हुआ एक पैर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि ये शव और अंग, हादसे में लापता हुई 11 वर्षीय मासूम और मुंबई निवासी युवक के हो सकते हैं। उनकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

 

23 जून को हुआ था भूस्खलन

 

आपको बता दें कि बीती 23 जून को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर नौकैंची के पास भूस्खलन हो गया था। इस घटना में कुल 5 लोग मलबे में दब गए थे। उसी दिन खोज-बचाव अभियान के दौरान एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया था। अगले दिन, उत्तर प्रदेश के पिता-पुत्री का शव भी मलबे में दबा हुआ मिला था।


 

लापता यात्रियों की तलाश जारी थी

 

इस हादसे में नई दिल्ली निवासी एक 11 वर्षीय किशोरी और मुंबई निवासी एक युवक मलबे में दबने के बाद लापता हो गए थे। तब से एसडीआरएफ, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार खोज अभियान चला रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

 

आज मिले अवशेष

 

आज यानी 6 जुलाई को भूस्खलन क्षेत्र से एक पुरुष का शव और एक पैर का अंग मिला है। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया है। चौकी प्रभारी, जानकीचट्टी गंभीर सिंह तोमर ने बताया, “इसमें एक पुरुष का शव और एक घुटने से नीचे का पैर मिला है। इनकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

यह खोज अभियान मलबे में दबे बाकी पीड़ितों का पता लगाने के लिए जारी रहेगा।

Ad