एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रामनगर के होटल में पकड़ा देह व्यापार

खबर शेयर करें -

रामनगर: एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट व पुलिस द्वारा होटल में नगर के रानीखेत रोड स्थित गर्जिया बेस्ट होटल में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के साथ ही होटल मालिक को भी गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट व पुलिस को रानीखेत रोड के होटल के भीतर एक युवक व युवती के होने की जानकारी टीम को मिली। टीम ने कमरा खुलवाया तो एक युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। कमरे के भीतर ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। युवक व युवती पुलिस टीम को पूछताछ में कोई संतोषकजनक जवाब नहीं दे पाए। होटल स्वामी शेखर चंद्र मासीवाल पुत्र विशंभर दत्त ठहरने वाले लोगों का कोई आईडी व पंजीकरण करने का रजिस्टर भी नहीं दिखा पाया। होटल में अनियमितता मिलने पर पुलिस कमरे में पकड़े गए आरोपित युवक थाना रामनगर के ग्राम धर्मपुर औलिया निवासी परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, युवती व होटल मालिक शेखर चंद्र मासीवाल को कोतवाली ले आई। टीम ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि होटल मालिक देह व्यापार कराता था। युवती की काउंसलिंग कर उसके स्वजन के सुपुर्द किया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया