आज देहरादून में पंडित दिन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होगी लालकुआं की अनुष्का
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्ममंत्री करेंगे सम्मानित

लालकुआं: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की 16 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। जिसमें नैनीताल जनपद से लालकुआं निवासी मनीष अग्रवाल की पुत्री अनुष्का अग्रवाल भी शामिल है।
अनुष्का अग्रवाल ने वर्ष 2020- 21 की उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
यह भी पढ़े 👉 घर के लापता युवक का बैग और पर्स नैनी झील के पास मिला, आत्महत्या की आशंका
मंगलवार को स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अनुष्का को आमंत्रित किया है। जिसमें उसे 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व गत माह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा देहरादून में अनुष्का को मोबाइल देकर सम्मानित किया जा चुका है। नगर के होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा पास करने वाली होनहार छात्रा अनुष्का का कहना है कि वह चिकित्सक बनकर देश सेवा करना चाहती है। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री के आमंत्रण से काफी खुश है। सोमवार की शाम को वह अपने पिता मनीष अग्रवाल के साथ देहरादून को रवाना होगी।


