राजू अनेजा ,हल्द्वानी।छुट्टी बिताने घर आए अल्मोड़ा निवासी आर्मी जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जवान जम्मू कश्मीर में तैनात था तथा अपने दोस्त के साथ बाइक से भुजीयाघाट से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था कि तभी एचएमटी रानी बाग के पास उनकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई इस दौरान आर्मी जवान के सिर में काफी गंभीर चोट आई जबकि जवान का दोस्त गौरव भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।27 वर्षीय जवान की पहचान भगवान सिंह रावल पुत्र नंदन सिंह रावल सेराघाट के रूप में हुई है, भगवान सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात था और इसी बीच उसकी पोस्टिंग राजस्थान हो गई थी ,पोस्टिंग से पहले वह छुट्टी मनाने घर आया था, दुर्घटना के बाद जवान और उसके दोस्त को राह चलते एक दंपत्ति ने निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल है, गौरव बोरा हल्द्वानी में वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है। जवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ताजा खबर
- कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला: रसोई का बजट बिगड़ने से आम जनता बेहाल, त्योहारी सीजन में राहत देने की मांग
- बिंदुखत्ता को ‘राजस्व गांव’ का दर्जा न मिलने पर बिफरे मोहन कुड़ाई: कहा— “देरी की पूरी जिम्मेदार डबल इंजन सरकार”
- बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव
- शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
- बछड़े को बचाते समय बड़ा हादसा: नहर के तेज बहाव में बहने से महिला की मौत, 5 किलोमीटर दूर मिला शव
- पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान
- घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर
- भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराईं चार बाइकें, 3 युवकों की दर्दनाक मौत और 6 गंभीर घायल
- गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
- अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

