राजू अनेजा ,हल्द्वानी।छुट्टी बिताने घर आए अल्मोड़ा निवासी आर्मी जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जवान जम्मू कश्मीर में तैनात था तथा अपने दोस्त के साथ बाइक से भुजीयाघाट से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था कि तभी एचएमटी रानी बाग के पास उनकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई इस दौरान आर्मी जवान के सिर में काफी गंभीर चोट आई जबकि जवान का दोस्त गौरव भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।27 वर्षीय जवान की पहचान भगवान सिंह रावल पुत्र नंदन सिंह रावल सेराघाट के रूप में हुई है, भगवान सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात था और इसी बीच उसकी पोस्टिंग राजस्थान हो गई थी ,पोस्टिंग से पहले वह छुट्टी मनाने घर आया था, दुर्घटना के बाद जवान और उसके दोस्त को राह चलते एक दंपत्ति ने निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल है, गौरव बोरा हल्द्वानी में वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है। जवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ताजा खबर
- मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना
- ‘चंद दिनों की तलब, जिंदगीभर का सुकून!’ तंबाकू बैन पर उर्वशी दत्त बाली का दोटूक संदेश, बोलीं—लत नहीं, जिंदगी चुनिए
- हरदोई में प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह
- हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का छलका दर्द; परिवार को खतरा बताते हुए की विधायकी छोड़ने और गैरसैंण सत्र में खौफनाक कदम उठाने की चेतावनी
- मोटाहल्दू : चौकी प्रभारी ने निजी खर्चे से प्राचीन शिव मंदिर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा; ग्रामीणों ने की सराहना
- लालकुआं: रील बनाने पर भाई की डांट से क्षुब्ध 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम
- रुद्रपुर में आयकर विभाग की छापेमारी 40 घंटे बाद भी जारी, ईडी के शामिल होने की चर्चा
- सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री ई-नीलामी में शामिल हुई देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत; उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों के मॉडल और लोककलाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
- भांग की खेती पर पुलिस का पहला मुकदमा; ग्रामीणों में पारंपरिक खानपान को लेकर बढ़ी चिंता

