लालकुआं में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड शासन के कैलेंडर बांटने पर ARO ने जारी किया नोटिस

खबर शेयर करें -

भाजपा द्वारा एक बार फिर से आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला सामने आया है. पूरे मामले में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने लालकुआं सहायक निर्वाचन को पत्र लिखकर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद सहायक रिटर्निंग ऑफिसर लालकुआं ने लालकुआं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

लालकुआं वार्ड एक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखण्ड शासन के कैलेंडर बांटने पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुऐ कहा कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा नए साल के अवसर पर छपाये गये केलेंडर में सीएम पुष्कर धामी जी व पीएम मोदी जी की फोटो लगी है. इसके अलावा उसमें प्रचार प्रसार भी है ऐसे में लोकसभा चुनाव अचार संहिता के सरकारी कैलेंडर दौरान बाटना गलत है इसे चुनाव प्रभवित हो सकता है.
प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने चुनाव प्रभावित होने वाले सभी कार्यों में सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. पत्र की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग भारत को भी भेजी गई है. सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ एसडीम लालकुआं परितोष वर्मा ने बताया यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की शिकायत पर लालकुआं भाजपा मंडल को नोटिस जारी कर कैलेंडर बांटने संबंध में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

बताते चलें इससे पहले भी बीते दिनों हेमंत साहू द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित निजी स्कूलों में भाजपा द्वारा कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया.

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा