BJP नेता की नाबालिग से रेप के आरोप में हुई गिरफ्तारी , पार्टी ने लिया एक्शन, POCSO लगा

खबर शेयर करें -

 

भाजपा के निष्कासित नेता कमल रावत को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. न्यूज एजेंसी PTI  की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम को रावत की गिरफ्तार हुई. इससे पहले, भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निकाल दिया था. 29 दिसंबर को रावत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा. मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद भाजपा ने कमल रावत के खिलाफ एक्शन लिया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

पुलिस ने इस मामले में बताया है कि आरोपी को उत्तराखंड के चंपावत से 31 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी देर शाम को हुई. पुलिस अधिकारी योगेश उपाध्याय ने कहा कि रावत पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है. आरोप है कि 1 जनवरी को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (POCSO) और संबंधित IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई. लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हो सका.