धूमधाम के साथ मनाया गया पूर्व चेयरमैन पवन चौहान का जन्मदिवस, नगर में कई जगह आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर क्षेत्रवासियों ने दी उन्हें शुभकामनाएं
The birthday of former chairman Pawan Chauhan was celebrated with pomp, the people of the area wished him by cutting the cake in a program organized at many places in the city.

राजू अनेजा,लालकुआ। पूर्व चेयरमैन पवन चौहान का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर नगर में कई जगह पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र वासियों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनकी लंबी उम्र की आयु मांगी।
आपको बताते चलेकि ट्रांसपोर्ट कारोबार से राजनीति में कदम रखने के बाद लाल कुआं चेयरमैन के पद पर आसीन हुए पवन चौहान ने लाल कुआं वासियों के दिल में अपनी अलग ही जगह बना रखी है समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पवन चौहान विगत कई वर्षों से निस्वार्थ रूप से जन सेवा में दिन रात तत्पर दिखाई देते हैं। शनिवार को उनके जन्म दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 5 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनके सर पर पगड़ी पहना कर तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने केक काटकर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना कर शुभकामनाएं दी इस दौरान पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राजनीति में कदम रखने के बाद अपनी पत्नी अरुणा चौहान के साथ बीते 10 वर्षों तक नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में रहकर लोगों की सेवा की है यदि लाल कुआं की जनता उन्हें इस बार भी मौका देती है तो लाल कुआं के विकास के लिए अपनी जी जान लगा देंगे। इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 की सभासद रंजू देवी, व्यापार मंडल संगठन मंत्री किशन भट्ट, भाजपा नेता दीनानाथ, समाजसेवी संजय सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

