होटल में चल रहा था लाखों रुपए का जुआ, पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को ₹5 लाख की नकदी के साथ किया गिरफ्तार

Gambling worth lakhs was going on in the hotel Police raided and arrested 15 people with ₹ 5 lakh in cash

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, बाजपुर । क्षेत्र के एक निजी होटल में चल रहे लाखों रुपए के जुए की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से पांच लाख से ऊपर की नगदी भी बरामद की है जिनमें से कई लोग संभ्रांत घरों के बताए जा रहे हैं।

 

 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टिसि द्वारा क्षेत्र में चल रहे अवैध सट्टा और जुआ आदि पर कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश व पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में बाजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोराहा चौकी क्षेत्र में संचालित महाराजा पैलेस के अंदर जुआ खेल रहे 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तलाशी के दौरान इन सभी के पास से कुल 5 लाख 1 हजार 500 रुपये व ताश की गड्डी व ताश के पत्ते मिले हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिह भण्डारी, एसएसआई बाजपुर विक्रम सिंह धामी, उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट चौकी प्रभारी बरहैनी, देवेन्द्र सिंह मनराल, प्रकाश चन्द्र, कॉन्स्टेबल अनुपम सिंह, भूपाल राम, कृष्णा नेगी, हरीश नेगी, सुरेश चन्द्र और बीना रावत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी