नकल अध्यादेश लागू होने पर भाजपाइयों ने रैली निकालकर धामी सरकार का जताया आभार

BJP leaders expressed gratitude to the Dhami government by taking out a rally on the implementation of the copy ordinance

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। नकल विरोधी कानून लागू होने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार रैली निकाली। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुरुवार को काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून लागू होने की खुशी में आधार रैली निकाली जोकि मोहल्ला किला से मेन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार प्रकट के लिए आभार रैली का आयोजन किया गया उन्होंने कहा की प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाने पर आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार प्रकट किया जा रहा है जिसमें युवाओं ने रैली के माध्यम से बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून में पहली बार नकल का दोषी पाए जाने वाले अभ्यार्थी को 3 साल की कैद और पांच लाख का जुर्माना दूसरी बार नकल करते पाए जाने पर 10 साल की कैद व दस लाख का जुर्माना जबकि नकल को लेकर संगठित अपराध की दशा में जेल के साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना देना होगा। नकल माफियाओं की संपत्ति सरकार की निहित का भी प्रावधान रखा गया है। वक्ताओं ने कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह नकल के बारे में भी सोचे इसके अलावा भी कानून में कई प्रावधान नकल रोकने के लिए बनाए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा मंडल अध्यक्ष

अभिषेक ,प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक,पी यू सी चैयरमेन राम मेहरोत्रा, नगर निगम महापौर श्रीमती उषा चौधरी ,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक इंतजार हुसैन,सीमा चौहान, आनंद वैश्य, विनीत अरोरा, विवेक अरोरा सनी, लवीश अरोरा, डॉ गिरीश तिवारी सुरेश सैनी ,सर्वेश शर्मा, अनुज शर्मा, विवेक अरोरा, तुषार अग्रवाल, रोहित नागर, गोवर्धन शर्मा, बीके महेश्वरी, अविनेश यादव, राजकुमार यादव ,रावि प्रजापति पार्षद, अनीता कम्बोज,कविता यादव,विपिन अरोरा,राबिया बैगम,कल्पना राणा ,वैशाली गुप्ता, अभिनव राजपूत, रीती नागर, कपिल सैनी, फारुख खान ,नीतू गोस्वामी, विकास चौहान, पूनम शर्मा ,अमर सिंह रावत, हरस्वरूप सिंह चौहान, रेखा सक्सेना, कुमारी सुधारानी, सुभाष शर्मा ,मनोज अग्रवाल, घनश्याम सैनी, सचिन ठाकुर ,धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमारी पार्षद, मंजू यादव, दीपक अग्रवाल बंटी, विनीत चौधरी जैकी, अजय पाल, बृजेश सैनी, पंकज शर्मा, अशोक सैनी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता जन मौजूद रहे।