लाल कुआं में चार्ज संभालते ही सीओ संगीता ने नशे के खिलाफ भरी हुंकार, एक युवक को किराने की दुकान में रंगे हाथों चरस बेचते हुए किया गिरफ्तार

After taking charge in Lal Kuan, CO Sangeeta raised a hue and cry against drugs, arrested a young man while selling charas red-handed in a grocery store

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। लाल कुआं में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता के निर्देशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लालकुआं पुलिस को एक और बड़ी हाथ लगी है कोतवाली पुलिस ने बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम निवासी किराने की दुकान में छापेमारी कर 436 ग्राम अवैध चरस जप्त करते हुए 24750 रुपए बरामद किए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमती संगीता ने बताया कि गत दिवस नशे के इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर की गिरफ्तारी के बाद आज कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम क्षेत्र में एक किराना की दुकान में चरस की अवैध बिक्री की जा रही है, जिस पर अमल करते हुए कोतवाली पुलिस ने उक्त किराना की दुकान में छापेमारी की तो 4 36 ग्राम चरस दुकान के भीतर से जप्त कर ली, इतना ही नहीं उक्त दुकान से 24750 रुपए भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस दल ने मौके से चरस की अवैध बिक्री कर रहे गौर सिंह पुत्र चंद्र सिंह सुयाल को भी गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है।
चरस और तस्कर पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों में कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान, एएसआई शेर सिँह राणा, सिपाही चंद्र शेखर, तरुण मेहता, माया बिष्ट शामिल थे।कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से उक्त आरोपी द्वारा राशन की दुकान में चरस की अवैध बिक्री करने की सूचना दी जा रही थी जिस पर अमल करते हुए आज पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका