सड़क पर तड़प रहे दुर्घटना में घायल बाइक सवार को जब किसी से नहीं मिली मदद तो साक्षात भगवान का रूप लेकर मौके पर पहुंचे डॉक्टर परितोष ने बचाई गंभीर रूप से घायल मरीज की जान
When the bike rider who was suffering from an accident on the road did not get help from anyone, Dr. Paritosh reached the spot in the form of God and saved the life of the seriously injured patient.

राजू अनेजा, काशीपुर। अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है परंतु यहां सड़क पर इलाज के लिए तड़प रहे दुर्घटना में घायल मरीज के पास साक्षात भगवान का रूप बनकर मौके पर पहुंचे डॉक्टर परितोष ने अपना कर्तव्य निभाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर गंभीर रूप से घायल मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया यही नहीं डॉक्टर साहब ने मरीज का इलाज शुरू करवा उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर ही अपने घर को रवाना हुए। डॉक्टर परितोष द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात करीब 9:00 बजे काशीपुर के अति व्यस्त टांडा रेलवे फाटक पर दो बाइक सवारों की टक्कर के दौरान एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन आते जाते अनेकों वाहन चालकों ने तड़पते हुए मरीज को देख कर भी रुकने की जरुरत नहीं समझी ऐसे में के वी आर अस्पताल से एक केस करके लौट रहे डॉ. पारितोष जोशी ने अपनी गाडी को तुरंत रोका और घायल को अपनी गाडी से लेकर सरकारी अस्पताल पहुँचाया और वहां मौजूद स्टाफ के द्वारा मरीज का इलाज शुरू करवाया इस दौरान जब तक मरीज की मरहम पट्टी एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा नहीं होती,डॉ. पारितोष ,उनके सहयोगी विमल जोशी और मित्र देवेंदर बिष्ट वहीं रुके रहे यही नहीं बल्कि मरीज के परिजनों को सूचित करने एवं घायल की स्थिति में कुछ सुधार आने के बाद ही डॉ. पारितोष अस्पताल से अपने घर गए !
डॉ. परितोष जोशी द्वारा किया गया यह कार्य प्रत्येक नागरिक को भी सन्देश देता है कि आपात स्थिति में किसी की मदद एक व्यक्ति को जीवनदान दे सकती है । डॉ. परितोष जोशी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के क्षेत्र में चारों और कफी चर्चा है वही समय पर इलाज मिल जाने पर घायल मरीज व उसके परिजन डॉक्टर साहब को भगवान से कम नहीं समझ रहे हैं।

