रुद्रपुर में अशोक लेलैंड के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, स्थायी नियुक्ति की कर रहे हैं मांग

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: आशीर्वाद योजना के तहत अशोक लेलैंड में कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारियों ने आज फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने स्थायी नियुक्ति की मांग की. कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाये. उन्होंने कहा अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

अशोक लेलैंड के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों ने आज कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था. प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2010 से अशोक लेलैंड कंपनी ने आशीर्वाद योजना के तहत सैकड़ों युवक और युवतियों को तीन साल का ऑटो मोबाइल्स का डिप्लोमा कराया था. इस दौरान उक्त सभी लोगों से फैक्ट्री में काम लिया जाता रहा है. अब चार साल पूरा होने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

डिप्लोमा को लेकर अन्य फैक्ट्रियों में जाने पर डिप्लोमा मान्य नहीं हो रहा है. पूर्व में फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि डिप्लोमा धारियों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी. पिछले कई माह से वह स्थायी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बावजूद अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है. आज सभी अस्थायी कर्मचारियों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद